दुर्गापूजा कमिटी की ओर से नेत्र जाँच शिविर

 दुर्गापूजा कमिटी की ओर से नेत्र जाँच शिविर

तिलकानगर दुर्गापूजा कमिटी की ओर से बस्ती वासियों के लिए जेपी अस्पताल के सहयोग से एक नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया था। 


इस शिविर में बस्ती वासियों ने अपनी आँखों का मुफ्त जाँच करवाया। जिसमें कुल 215 लोगों के आँखों में दिक्कत पाई गई इनमें से 200 लोगों के आँखों में समान्य समस्या थी जिसके लिए इन्हें मौके पर ही चश्मा दिया गया, अन्य 15 लोगों के आँखों में मोतियाबिन्द की शिकायत थी जिन्हें शल्यक्रिया द्वारा चिकित्सा किया जाएगा,इसके लिए इन 15 लोगों को जेपी अस्पताल में बुलाया गया है। यह सारी सुविधाएं
मरीजो को मुफ्त दी जाएगी। इस शिविर के आयोजन में तिलकानगर दुर्गापूजा कमिटी के संतोषराजन, संतोष सिंह, रघु भूमिज, रमेश सिंह, अजीत बेहरा,कालिया साहू आदि सदस्यों  ने अपना अहम योगदान दिया।